UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 November 2021

फर्जीवाड़ा में शिक्षिका की नौकरी छीनी और मुकदमा भी, पूर्व पति ने की थी शिकायत, पढ़े क्या है मामला


फर्जीवाड़ा में शिक्षिका की नौकरी छीनी और मुकदमा भी, पूर्व पति ने की थी शिकायत, पढ़े क्या है मामला

 फर्जीवाड़ा में शिक्षिका की नौकरी छीनी और मुकदमा भी, पूर्व पति ने की थी शिकायत, पढ़े क्या है मामला 
प्रयागराज, प्रतापगढ़ में बाबा बेलखर नाथ धाम ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पाइक नगर में बीटीसी की फर्जीवाड़ा डिग्री पर नौकरी कर रही शिक्षिका की सेवा समाप्ति के बाद बीएसए बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन पर बीईओ भारती त्रिपाठी ने शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सोमवार को कंधई थाने पर तहरीर दी।25 साल की नौकरी के बाद हो गई बर्खास्तगी





बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सेवा समाप्त करते हुए बीईओ को उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दिया था। कार्रवाई शिक्षिका के पूर्व पति की शिकायत पर की गई थी। स्कूल की प्रधानाध्यापिका राजकुमारी की नियुक्ति बीएसए सुल्तानपुर के आदेश पर 31 अक्टूबर 1995 को सुल्तानपुर जिले में हुई थी। अंतरजनपदीय तबादले के बाद अप्रैल 1999 में उसकी तैनाती प्रतापगढ़ में बाबाबेलखर नाथ धाम ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पाइक नगर में हुई थी। शहर के पंजाबी कालोनी निवासी राम नारायन ने बेसिक शिक्षा मंत्री से आइजीआरएस के माध्यम से शिकायत की थी। जांच में उसकी शिकायत सही पाई गई। शिकायत सही मिलने पर बीएसए ने शिक्षिका राजकुमारी की सेवा समाप्त करते हुए बीईओ को आरोपित शिक्षिका के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया था। एसओ कंधई सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षिका राजकुमारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए बीईओ भारती त्रिपाठी ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more