हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 December 2021

हाल-ए बेसिक शिक्षा:- 150 बच्चों को पढ़ा रहा एक शिक्षामित्र


150 बच्चों को पढ़ा रहा एक शिक्षामित्र

नरसेना। विकासखंड ऊंचागांव क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बरवाला में स्थित प्राथमिक विद्यालय में 150 बच्चों को एक शिक्षक पढ़ा रहा है। बच्चे पूरे दिन खेलने में लगे रहे और छुट्टी होने के बाद घर लौट आते हैं।


क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बरवाला के प्राथमिक विद्यालय में करीब 150 बच्चे पंजीकृत। शिक्षा विभाग के अनुपात के अनुसार 30 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती होती है। लेकिन प्राथमिक विद्यालय में अधिक बच्चे होने के बावजूद केवल तीन शिक्षकों की तैनाती है। शनिवार को विद्यालय में केवल एक शिक्षामित्र बच्चों को पढ़ाते नजर आया। एक शिक्षिका 29 नवंबर से सीएल पर हैं। खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार का कहना है कि उच्च अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more