UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 December 2021

बीईओ नहीं दे रहे शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश, संघ ने उठाई आवाज

सहारनपुर, जिले में खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश नहीं दे रहे हैं जबकि प्रतिकर अवकाश शासन के अनुसार अनुमन्य है मामले में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर प्रतिकर अवकाश दिए जाने के आदेश दिए जाने की मांग की है।


प्रदेश शासन द्वारा आदेश दिए गए हैं कि अवकाश के दिनों में यदि किसी भी सरकारी कर्मचारी और शिक्षक आदि से कार्य लिया जाता है तो उसे प्रतिकर अवकाश दिया जाना चाहिए यह जिले में पूर्व में भी दिया जाता रहा है जिले में विभिन्न प्रकार के कार्य अवकाश के दिनों में ले जाने के बाद भी बेसिक शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रतिकर अवकाश नहीं दिए जा रहे हैं इससे शिक्षकों में आक्रोश गहराने लगा है शिक्षकों के साथ एक समान व्यवहार और उत्पीड़न की श्रेणी में आता है शिक्षकों की कार्य क्षमता प्रभावित न हो इसके लिए श्रम कानूनों में अवकाश की व्यवस्था की गई है।


कई जिलों में हाल ही में संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रतिकर अवकाश स्वीकृत किए जाने के आदेश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं विडंबना यह है कि जिले में खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों को यह प्रतिकर अवकाश नहीं दे रहे हैं कई बार इस बारे में शिक्षक संगठनों की ब्लॉक इकाइयों द्वारा इस संबंध में उन्हें ज्ञापन भी दिए गए।

अब मामले में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राज कुमार चौधरी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार को एक पत्र भेजा है उन्होंने मांग की है कि अवकाश के दिनों में जिन शिक्षकों से विभाग द्वारा कार्य लिया गया है उन्हें प्रतिकर अवकाश दिए जाने के आदेश से संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी किए जाएं ताकि शिक्षक और विभाग के बीच सहयोग की भावना बनी रहे उधर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारीअंबरीश कुमार ने मामले में खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर वस्तुस्थिति की जानकारी मांगी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more