UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 December 2021

प्रधानाध्यापक का वेतन रोका शिक्षक और अनुदेशक पर भी कार्रवाई का आदेश

सिकंद्राबाद | मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत अमेठी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को हेड मास्टर समेत शिक्षक व अनुदेशक के अनुपस्थित होने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी मितौली रमेश चंद चौधरी ने संज्ञान लिया है। बीईओ ने हेड मास्टर का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है और शिक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। वहीं अनुदेशक का भी मानदेय अग्रिम आदेश तक रोका है।


उच्च प्राथमिक विद्यालय अमेठी की हेड मास्टर शहजमां शिक्षक रघुनंदन व अनुदेशक मधुबाला शुक्रवार को तीनों अनुपस्थित थे। बच्चे बाहर बोरी बिछाकर बैठे थे।

10 बजे तक कोई शिक्षक नहीं आया तो रसोइया ने स्कूल खोलकर पहले सुबह की प्रार्थना कराई। इसके बाद बच्चों को पढ़ाने में मशगूल हो गई। इससे एमडीएम भी नहीं बन सका। इसकी जानकारी लोगों ने विभागीय अधिकारियों को दी। इस पर बीईओ रमेश चंद चौधरी ने संज्ञान लेते हुए हेड मास्टर का वेतन रोकने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट बीएसए को भेजी है। साथ ही शिक्षक रघुनंदन को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की संस्तुति करते हुए अनुदेशक का मानदेय अग्रिम आदेश तक रोका है।



 
हेडमास्टर शहजमां ने बताया कि वह दो व तीन दिसंबर को अवकाश पर थीं शिक्षक व अनुदेशक को अवकाश कैसे मिला, जिसकी जानकारी नहीं है। 

उच्च प्राथमिक विद्यालय अमेठी में शुक्रवार को हेडमास्टर समेत शिक्षक व अनुदेशक अनुपस्थित रहे थे, जिसमें तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

• रमेश चंद्र चौधरी, बीईओ मितौली

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more