UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 December 2021

UPTET पेपर लीक मामले में जाँच को एसआइटी का हुआ गठन

 ग्रेटर नोएडा : जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एसआइटी का गठन किया गया है। एसटीएफ नोएडा यूनिट की तरफ से सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। मामले की जांच अब एसआइटी करेगी।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 के प्रश्नपत्र लीक मामले में दर्ज हुए मुकदमे की जांच के एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी में एसटीएफ, यूपी पुलिस के राजपत्रित अधिकारी व कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं। वहीं, इस मामले के फरार आरोपियों की तलाश में 12 ठिकानों पर दबिश दी गई है।

यूपीटीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार किए गए:निलंबित सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय व प्रिंटिंग प्रेस मालिक राय अनूप प्रसाद की नोएडा के होटल में मुलाकात की फुटेज मिली थी। इस मामले में एसटीएफ नोएडा यूनिट ने सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। अब मामले की जांच एसआईटी करेगी। इसके अलावा प्रश्नपत्र लीक मामले के फरार आरोपियों की तलाश में 12 ठिकानों पर दबिश दी गई है। इस मामले में तीन नामजद समेत कई आरोपी फरार चल रहे हैं। निलंबित सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय व प्रिंटिंग प्रेस मालिक राय अनूप प्रसाद की नोएडा के होटल में मुलाकात की फुटेज से केस को मजबूती मिली है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more