हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 February 2022

फरवरी में भी ज्यादा बारिश के आसार, गलन बढ़ेगी


नई दिल्ली। देश के ज्यादातर हिस्सों में फरवरी में सामान्य से कम तापमान रहने के आसार हैं, जबकि पंजाब और हरियाणा में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। इससे गलन बढ़ने की संभावना है।


भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अभी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार यूपी, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगले दो दिनों तक ठंड की स्थिति रहने की संभावना है।

ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक रूप से बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में विशेष रूप से हिमपात की संभावना है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more