हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 February 2022

गजब! मृतक की लगा दी गई चुनाव में ड्यूटी

मंझनपुर। कृषि विभाग के अधिकारियों ने मनमानी की सारी हदें पार कर दी हैं। एक कर्मचारी के मौत की सूचना उन्होंने निर्वाचन कार्यालय को नहीं दी। परिणाम रहा कि मुर्दे की चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई। हालांकि जानकारी होने के बाद अब उसका नाम काट दिया गया है। उसकी जगह दूसरे को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।



कृषि विभाग में वरिष्ठ प्रधान सहायक के पद पर तैनात रमाशंकर सिंह की 24 दिसम्बर 2021 को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। नियमानुसार विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी निर्वाचन कार्यालय को दे देनी चाहिए थी। सूचना नहीं दिए जाने का नतीजा रहा कि मृतक की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई। गुरुवार को इसका राज खुला को सभी चौंक गए। निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने मृतक की ड्यूटी काट दी है। उसकी जगह दूसरे कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई है। एक अन्य गंभीर घायल की ड्यूटी भी चुनाव में लगा दी गई है। वह बेसिक शिक्षा विभाग का शिक्षक है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more