हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 February 2022

डीएलएड बैक पेपर की परीक्षा अब चुनाव बाद


गोरखपुर। विधानसभा चुनाव के कारण 2017 एवं 2019 द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के बैक पेपर की नौ से 18 फरवरी तक प्रस्तावित डीएलएड परीक्षा स्थगित कर हो गई है। निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देश के क्रम में यह परीक्षाएं स्थगित की गई है। चुनाव बाद नई समय सारिणी जारी होगी। 



सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने जारी निर्देश में कहा है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए विद्यालय पोलिंग बूथ होने के कारण व्यवहारिक कठिनाईयों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more