UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 April 2022

सभी BSA, DC, एवं BEO, कृपया ध्यान दें :-शैक्षिक सत्र 2022-23 में प्रेरणा पोर्टल पर नव-प्रवेशित बच्चों के पंजीकरण की अद्यतन के संबध में


शैक्षिक सत्र 2022-23 में प्रेरणा पोर्टल पर नव-प्रवेशित बच्चों के पंजीकरण की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन करें। रिपोर्ट के अनुसार, जनपदों के लिए निर्धारित नवीन नामांकन के लक्ष्य के सापेक्ष पंजीकरण की प्रगति तो अत्यंत कम है हीं, साथ हीं Aadhar Not Verified बच्चों की संख्या तुलनात्मक रूप से बहुत अधिक है। इसका तात्पर्य यह है कि अध्यापकों द्वारा न तो सभी नामांकित बच्चों का पंजीकरण किया जा रहा है, न हीं आधार सत्यापन मे पर्याप्त सतर्कता बरती जा रही है।



अतः आपसे अपेक्षित है कि अध्यापकों को सचेत करें कि *आधार सत्यापन हेतु विवरण को भरते समय पूर्ण सतर्कता बरतें तथा विवरणों की Spelling आदि उसी प्रकार से भरें जिस प्रकार से आधार कार्ड मे अंकित है*, जिससे Aadhar Not Verified की स्थिति ही उत्पन्न न हो। साथ हीं पंजीकरण की गति में भी तेजी लाएं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more