UpdateMarts•Com
Follow Channel

04 May 2022

विभाग की सख्ती के चलते परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रहीं बिजली की लाइनें हटेंगी

बदायूं: जिले के परिषदीय स्कूलों के ऊपर से होकर गुजर रहीं बिजली लाइनें आने वाले दिनों में हटायीं जायेंगी। जिससे यहां पढ़ाई के लिए आने वाले नौनिहालों को कोई खतरा न रहे। इसके लिए शासनस्तर से निर्देश मिलने के बाद बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप ने जिले के सभी बीईओ से चार मई तक रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में बीईओ, बतायेंगे उनके यहां कितने स्कूल हैं जो बिजली लाइन गुजर रहीं हैं, जिसमें एचटी और एलटी लाइनें कितनी हैं।



सरकारी या निजी भवन के ऊपर से गुजर रहीं बिजली लाइनों से खतरे को लेकर विवाद नया नहीं है। पॉवर कारपोरेशन के जिम्मेदारों का कहना होता है कि लाइनें पहले से थीं और भवन बाद में बना है। जबकि भवन के जिम्मेदार लाइनें हटाने की मांग करते हैं। इधर, बेसिक स्कूलों से यह खतरा स्थाई तौर पर टालने के लिए शासन ने तैयारी कर ली है।


primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more