हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 November 2022

डीएम के कंधे पर हाथ रखकर सेल्फी लेने वाला शिक्षक निलंबित


प्रतापगढ़ : डीएम के कंधे पर हाथ रखकर सेल्फी लेने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मुंह लगे शिक्षक पर बीएसए कार्रवाई करने के पक्ष में नहीं थे। मगर ,जब डीएम के नाराजगी की जानकारी हुई तो शनिवार की शाम शिक्षक के निलंबन का आदेश जारी करना पड़ा। हालांकि निलंबन की कार्रवाई उसी तिथि में किया है, जिस दिन शिक्षक ने यह हरकत की थी।

शुक्रवार को स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह में जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। माल्यार्पण का दौर प्रारंभ होते ही बेलखरनाथधाम ब्लाक के प्राइमरी स्कूल चलाकपुर के प्रधानाध्यापक ललित कुमार मिश्र भी पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिक्षक माल्यार्पण के उपरांत जिलाधिकारी के कंधे पर हाथ रखकर सेल्फी लेने लगे। शिक्षक की यह हरकत देख डीएम ने नाराजगी जताई। जिसके बाद बीएसए ने माल्यार्पण का कार्यक्रम बंद करा दिया था।

बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए डीएम कार्यक्रम में डटे रहे। कार्यक्रम में शिक्षकों की अनुशासनहीनता देख डीएम विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी दिए बगैर ही चले गए। इसके बाद भी बीएसए ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। शनिवार को जब बीएसए को जानकारी हुई कि डीएम की नाराजगी अभी कम नहीं हुई है, तो उन्होंने 18 नवंबर की तिथि में मुंह लगे शिक्षक के निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

सेल्फी खोज रहे हैं बीएसएशिक्षक को निलंबित करने के बाद बीएसए अब उस सेल्फी को खोज रहे हैं, जो शिक्षक ने डीएम के कंधे पर हाथ रखकर खींचा था। दरअसल में वह सेल्फी शिक्षक के ही मोबाइल में है। इससे वह अधिकारियों तक नहीं पहुंच पा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more