हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 November 2022

छेड़छाड़ के मामले में शिक्षक को जेल

बागपत। शहर के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात की छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी शिक्षक को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। वहीं घटना के बाद पीड़ित दो छात्राएं बृहस्पतिवार को स्कूल नहीं आई और एक छात्रा के बयान दर्ज कराए गए।

शहर के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात की छात्राओं ने एक शिक्षक पर छेड़छाड़ और शिकायत करने पर नाम काटने की धमकी देने आरोप लगाया था। जिसको लेकर छात्राओं के अभिभावकों ने बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय में हंगामा कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने पर शिक्षक शिवकुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसमें बृहस्पतिवार को आरोपी शिक्षक को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। उधर, छेड़छाड़ की घटना से आहत दो छात्राएं बृहस्पतिवार को स्कूल नहीं आई। एक पीड़िता स्कूल पहुंची, जिसके पुलिस ने बयान दर्ज कराए। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more