हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 December 2022

निलंबित शिक्षकों को बहाल करने सहित कई मांगों पर कारवाई किए जाने की मांग


सीतापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में सोमवार को डीआईओएस का घेराव किया। उन्होंने ज्ञापन सौंप कर निलंबित शिक्षकों को बहाल करने सहित कई मांगों पर कारवाई किए जाने की मांग की।






प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सेहरामाल के संस्कृत विषय के अध्यापक का मानसिक व आर्थिक शोषण करते हुए गलत तरीके से निलंबन कर दिया गया है। इससे प्रदेश भर के शिक्षकों में रोष व्याप्त है। प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा ने कहा कि शिक्षक राकेश कुमार का निलंबन असंवैधानिक तरीके से किया गया है। उनकी बहाली हर हाल में होनी चाहिए। प्रदेशीय महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि अधिकारी भी नौकरी करते हैं।



उन्हें शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगाया गया है। उन्हें प्रबंधक के प्रतिनिधि के तौर पर कार्य नहीं करना चाहिए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more