हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 December 2022

यूपी मे 400 केंद्रों पर कल से होगी डीएलएड परीक्षा


प्रयागराज : उप्र परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड/बीटीसी) की सेमेस्टर परीक्षा नकलविहीन कराने की तैयारी पूरी कर ली है। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 19 से 21 दिसंबर तक होगी। इसके बाद 22 से 24 दिसंबर तक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा कराई जाएगी। दोनों सेमेस्टर की परीक्षा में
करीब 1.41 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

पीएनपी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने के प्रबंध परीक्षा केंद्रों पर किए गए हैं। प्रदेश भर में करीब चार सौ केंद्र बनाए गए हैं। डीएलएड कालेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। राजकीय और अच्छी ख्याति वाले अशासकीय सहायता प्राप्त उन्हीं इंटरमीडिएट कालेजों को केंद्र बनाया गया है, जो सीसीटीवी कैमरों से युक्त और जिला मुख्यालय से नजदीक हैं। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से केंद्रों की आनलाइन निगरानी की जाएगी। सबसे अधिक 6732 परीक्षार्थी गाजीपुर में पंजीकृत हैं। इसके बाद सर्वाधिक संख्या वाले जिलों में आजमगढ़, मऊ, बलिया, आगरा, एटा, प्रयागराज हैं, जहां 3000 से 5000 के बीच परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more