हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 December 2022

ज़ब डीएम बने स्कूल के गुरूजी, ली क्लास


 सुल्तानपुर कूरेभार के अंगनाकोल के प्राथमिक


विद्यालय का जायजा लेने पहुंचे डीएम रवीश गुप्ता मंगलवार को फिर शिक्षक को भूमिका में दिखे। उन्होंने छात्रों की करीब आधे घंटे तक गणित व विज्ञान विषय पढ़ाया।


छात्रों से उन्होंने सवाल पूछा और उसे ब्लैक बोर्ड पर हल किया। अंग्रेजी के प्रश्न पूछकर बच्चों को उत्साहित किया निरीक्षण के दौरान कुछ बच्चे बिना ड्रेस के दिखे। पूछताछ में प्रधानाध्यापिका ने बताया कि खाते में पैसा भेजा गया है लेकिन अभिभावकों ने ड्रेस नहीं खरीदी।

इस पर डीएम ने ऐसे छात्रों के अभिभावकों की सूची बनाते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है। निरीक्षण में साफ-सफाई एमडीएम बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति देखी। शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने का निर्देश दिया। (संवाद)

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more