हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 December 2022

सभी विद्यालयों के अंदर होगी पार्किंग

 

बिजनौर। जनपद के सभी विद्यालयों में अंदर पार्किंग स्थान की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालय के बाहर वाहन खड़े नहीं रहेंगे। बाहर वाहन खड़े होने से विद्यालय खुलने एवं बंद होने के समय जाम की स्थिति बद से बदतर हो जाती है। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी स्कूल, कालेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिख दिया है।



शहर हो या ग्रामीण अंचल कई जगह देखा जाता है कि विद्यालयों के बाहर साइकिल, मोटर साइकिल व कार आदि बाहर खड़े होते हैं। विद्यालयों के बाहर सड़कों पर वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है। विद्यालय खुलने एवं बंद होने के समय जाम की स्थिति ज्यादा उत्पन्न होती है। इससे जन सामान्य को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में अनुपम कुलश्रेष्ठ निदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा को लिखा है। शिक्षा निदेशक ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक को इस संबंध में पत्र लिखकते हुए निर्देशित किया। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने सभी बोर्ड के विद्यालयों को अंदर वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने को निर्देशित किया। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more