हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 December 2022

बीएसए ने चखा मिड-डे मील का खाना

 

हाथरस। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने मंगलवार को विकास खंड सासनी और मुरसान के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान एमडीएम की गुणवत्ता जांच के लिए उन्होंने भोजन को चखकर देखा। शिक्षण कार्य के बारे में भी जानकारी ली बीएसए संदीप कुमार प्राथमिक विद्यालय नगला भरा पहुंचे। 


यहां शिक्षण की गुणवत्ता सुधार व साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय परताप नगला सिंधी के निरक्षण में कई बिंदुओं पर शिक्षकों को निर्देशित किया। विकास खंड सासनी के संविलियन विद्यालय दयानतपुर में साफ-सफाई ठीक न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय रुहेरी, अमरपुर धना और सोखना के स्कूल 1. का निरीक्षण कर बीएसए ने शिक्षण में सुधार के निर्देश दिए। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more