हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 December 2022

मानक बदलेंगे, जरुरतमंदों को ही मिल सकेगा वजीफा



लखनऊ, उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के गरीब व जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को दी जा रही सरकारी छात्रवृत्ति और फीस भरपाई की सुविधा के मानक बदले जाएंगे। अगले शैक्षिक सत्र से नये मानकों पर आवेदकों को छात्रवृत्ति और फीस भरपाई मिल पाएगी।

अभी तक छात्रवृत्ति और फीस भरपाई की सुविधा की पात्रता के मानकों में 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति और सर्वाधिक प्राप्तांक हैं। इसी के साथ पहले सरकारी, फिर अनुदानित और फिर निजी शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और फीस भरपाई दी जाती है। मगर अब इन मानकों में कुछ बदलाव किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more