हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 December 2022

नवनियुक्त शिक्षकों को आज नियुक्ति पत्र देंगे मुख्यमंत्री



लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माध्यमिक विद्यालयों में नवनियुक्त 1395 प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों को रविवार को नियुक्ति पत्र देंगे। इनमें 15 जिलों के अभ्यर्थियों को लोकभवन सभागार में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। वहीं बाकी अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद में जन प्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित होंगे।


महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद के अनुसार लोकभवन में सुबह 11 बजे से होने वाले समारोह में अंबेडकरनगर, अयोध्या, बहराइच, बाराबंकी, फतेहपुर, हरदोई, कानपुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सीतापुर, सुल्तानपुर व उन्नाव के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more