हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 December 2022

सरकारी विद्यालय पहुंचे विदेशी मेहमान


 वाराणसी। कनाडा के पेट्रोलियम इंजीनियर शैलीन चोग मंगलवार को सेवापुरी के प्राथमिक विद्यालय बहन पहुंचे। यहां यह विद्यालय में विकसित सुविधाओं से रूबरू हुए। उन्होंने शिक्षण गतिविधियों के बारे में बारीकी से जानकारी ली। कुछ कक्षाओं का भ्रमण कर उन्होंने ऑडियो-विजुअल के जरिए हो रही पढ़ाई का जायजा लिया कक्षाओं में मौजूद बच्चों से कुछ सवाल पूछे। बच्चों की हाजिर जवाबी से खुश होकर उन्होंने शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई व बच्चों के अनुशासन की तारीफ की। विदेशी मेहमान के



आगमन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामपाल सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more