हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 December 2022

शिक्षकों की गिरफ्तारी के लिए छात्रों का प्रदर्शन


 बलिया। पूर्वाचल छात्र संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के साथ छात्रों को धक्का-मुक्की भी हुई। छात्रों ने सीआरओ अनिल अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंप शिक्षकों की गिरफ्तारी की मांग की।






प्रदर्शन के बाद संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने शुक्रवार को आत्मदाह करने और मांगें पूरी नहीं होने पर 19 दिसंबर को छात्र कर्फ्यू की घोषणा की। बीते 25 नवंबर को एससी कॉलेज में छात्रों व शिक्षकों संग हुए विवाद में शामिल शिक्षकों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्रों ने एक सप्ताह तक टीडी कॉलेज चौराहे पर भूख हड़ताल की थी। लेकिन मांगे पूरी नहीं होने पर सोमवार को छात्रों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।



नगर के टीडी कालेज से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने जाते छात्रनेता 
मौके पर मिथिलेश यादव मोती, नितेश सिंह, अनुपम उपाध्याय, राहुल मिश्रा, विवेक पाठक, यशजीत सिंह, आदित्य प्रताप सिंह योगी, अभिषेक यादव, निवेश यादव, सूरज गुप्ता, वीर प्रताप सिंह, अनूप



पांडेय, राकेश पांडेय, आदर्श मिश्र, मदनी नसीम आदि रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more