हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 February 2023

17 शिक्षा अधिकारियों के तबादले

 राज्य सरकार ने शनिवार को 17 शिक्षा अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें शाहजहांपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उप प्राचार्य अचल कुमार मिश्र को कानपुर देहात का जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है। बदायूं के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उप प्राचार्य कमलेश कुमार को हमीरपुर का जिला विद्यालय निरीक्षक तथा फर्रुखाबाद स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उप प्राचार्य विजयपाल सिंह को बांदा का जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार सहारनपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उप प्रचार्य योगराज सिंह को सहारनपुर का ही जिला व्द्यिालय निरीक्षक (डीआईओएस) तथा हरदोई के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उप प्राचार्य रावेन्द्र सिंह बघेल को डीआईओएस द्वितीय बनाया गया है। मऊ के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उप प्राचार्य विकायल को भदोही का डीआईओएस तथा शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज से सम्बद्ध अशोक कुमार सिंह को निदेशालय में ही सहायक शिक्षा निदेशक (सेवा-1) के पद पर तैनाती दी गई है।


वाराणसी के मण्लीय सहायक शिक्षा निदेशक अवध किशोर सिंह को अम्बेडकर नगर का डीआईओएस तथा आजमगढ़ के डीआईओएस उमेश कुमार त्रिपाठी को बेसिक शिक्षा विभाग में तथा डीआईओएस कौशाम्बी के डीआईओएस संतोष कुमार मिश्र को बेसिक शिक्षा एवं फर्रुखाबाद के डीआईओएस आदर्श कुमार त्रिपाठी को बेसिक शिक्षा विभाग तथा जौनपुर के डीआईओएस नरेन्द्र देव पाण्डेय को बेसिक शिक्षा विभाग भेजा गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौतमबुद्धनगर के उप प्रचार्य घर्मेन्द्र शर्मा को डीआईओएस जौनपुर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर के उप प्राचार्य सच्चिदानन्द यादव को डीआईओएस कौशाम्बी बनाया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more