हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 April 2023

शिक्षक मानव संपदा पोर्टल से एरियर की जानकारी लेंगे


अब परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक अपने सभी प्रकार के एरियर भुगतान की स्थिति ऑनलाइन जान सकेंगे। साथ ही आवेदनों की अद्यतन एवं निस्तारण की स्थिति का अवलोकन कर सकेंगे। अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के पार्क रोड स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में विकसित माड्यूल का उद्घाटन किया। माड्यूल को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र लखनऊ ने विकसित किया है।


दीपक कुमार ने कहा कि नया माड्यूल विकसित कर शिक्षकों को एरियर एवं मृतक आश्रित नियुक्ति की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। इससे एक क्लिक पर सारी जानकरी मिल जाएगी। इसमें किसी प्रकार की समस्या नहीं हो पाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more