हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 April 2023

वेबसाइट से डाउनलोड करें यूपी बोर्ड की किताबें



प्रयागराज,। यूपी बोर्ड ने स्कूलों में नियमित पठन-पाठन सुनिश्चित करने के लिए कक्षा नौ से 12 तक के प्रमुख विषयों का मासिक पाठ्यक्रम विभाजन अपनी वेबसाइट www. upmsp. edu. in पर अपलोड कर दिया है।


बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) नई दिल्ली की ओर से सत्र 2023-24 के लिए संशोधित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रकाशित पुस्तकें बाजार में उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए इन पुस्तकों के लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। जिसे डाउनलोड कर बच्चे पढ़ाई कर सकते हैं। सचिव ने बताया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सत्र आरंभ होने से ही समय से प्रवेश कार्य पूर्ण करने और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more