हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 April 2023

परिषदीय बच्चों को आज मिलेंगी किताबें, साथ ही स्कूलों की टाइमिंग भी बदल जाएगी


4.19 लाख बच्चों को आज मिलेंगी किताबें
प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद के 2852 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में 2023-24 सत्र शुरू होने के पहले दिन एक अप्रैल को कक्षा तीन से आठ तक के 4,19,881 बच्चों को निशुल्क किताबें वितरित की जाएंगी। पूर्व के वर्षों में छात्र-छात्राओं को महीनों बाद नई किताबें मिल पाती थीं।



साथ ही स्कूलों की टाइमिंग भी बदल जाएगी। एक अप्रैल से 30 सिंतबर तक स्कूल सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे और लंच टाइम 1030 से 11 बजे तक होगा। सरकार ने इस साल कक्षा एक व दो में एनसीईआरटी की बजाय अपनी किताबें चलाने का निर्णय लिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more