हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 April 2023

भ्रष्ट शिक्षक को चार्ज दिलाना चाहते थे अपर नगर आयुक्त, नहीं माना निर्देश तो धमकी

 

प्रधानाचार्य ने सेवानिवृत्ति से पहले दूसरे शिक्षक को दिया चार्ज, अब कार्रवाई की चेतावनी





नगर निगम के नौलाना आजाद इंटर कॉलेज की नधानाचार्य सुनीति शर्मा सेवानिवृत्त हो गईं, लेकिन इसके बावजूद कॉलेज के प्रबंधक अपर नगर आयुक्त की ओर से उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मामला उनके जोर देने के बावजूद एक शक्षक को चार्ज न सौंपने का है। निधानाचार्य का आरोप है कि यह शक्षक भ्रष्टाचार और चोरी के आरोपों से घिरा है, उस पर रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है।



अपर नगर आयुक्त निजी स्वार्थ पूरे करने के लिए उसे प्रधानाचार्य बनाना चाहते थे लेकिन उन्होंने साफ छवि के शिक्षक राजेंद्र प्रसाद को चार्ज सौंपा है। इसीलिए वह कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं।




कॉलेज के प्रबंधक व अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का कहना है कि प्रधानाचार्य को कार्यभार सौंपने का अधिकार नहीं है। उन्होंने यह नियमविरुद्ध किया है लिहाजा विभागीय जांच कर इस पर कार्रवाई की जाएगी। सुनीति चुकी है। शर्मा शुक्रवार को ही कॉलेज से सेवानिवृत्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि अपर नगर आयुक्त की ओर से लगातार ऐसे शिक्षक को चार्ज देने का दबाव बनाया जा रहा था जो एक विभागीय मामले में डीआईओएस की जांच में दोषी पाए जा चुके हैं। उन्हें धोखाधड़ी, प्रयोगशाला का सामान चुराने और कॉलेज की मुहरों का दुरुपयोग करने के आरोप में भी दोषी पाया जा चुका है और उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है।


सुनीति शर्मा के मुताबिक अपर नगर आयुक्त व्यक्तिगत लालच की वजह से जानबूझकर दोषी शिक्षक को प्रधानाचार्य बनाने के लिए दबाव डाल रहे थे जो पूरी तरह अनुचित था। उन्होंने कहा कि कि कार्यभार सौंपने से पहले स्थिति स्पष्ट करने के लिए उन्होंने कई बार उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन वह उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहे। यही नहीं, उन्हें धमकाने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि डीआईओएस समेत विभागीय उच्चाधिकारियों से बातचीत करने के बाद नियमानुसार ही उपयुक्त शिक्षक को प्रधानाचार्य का कार्यभार सौंपा गया है।

नगर निगम का कॉलेज होने की वजह से प्रबंधक हैं अपर नगर आयुक्त


• सेवानिवृत्त हुई सुनीति शर्मा ने कहा- लालच पूरा करने को डाल रहे थे दबाव


प्रधानाचार्य को दूसरे शिक्षक को कार्यभार सौंपने को कहा था। उनके पास कार्यभार सौंपने का अधिकार नही है। जल्द ही प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी- अजीत कुमार सिंह, प्रबंधक मौलाना आजाद इंटर कॉलेज / अपर नगर आयुक्त नगर निगम

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more