हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 April 2023

एनएससी (NSC) और सुकन्या समृद्धि की ब्याज दर बढ़ी ,जाने अब कितने प्रतिशत ब्याज दर रहेगा 1 अप्रैल से 30 जून तक


एनएससी (NSC) और सुकन्या समृद्धि की ब्याज दर बढ़ी ,जाने अब कितने प्रतिशत ब्याज दर रहेगा 1 अप्रैल से 30 जून तक


सबसे अधिक वृद्धि *राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC)* की ब्याज दर में की गई है, जो 1 अप्रैल से 30 जून, 2023 की अवधि के लिए 7 प्रतिशत से बढ़कर 7.5 प्रतिशत होगी। 

*सुकन्या समृद्धि योजना* के लिए नई दर 7.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 8 प्रतिशत कर दी गई हैं। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और किसान विकास पत्र (केवीपी) पर ब्याज दर क्रमशः 8.2 प्रतिशत और 7.6 प्रतिशत होगी।



*डाकघर में* एक साल की सावधि जमा पर अब 6.8 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, पहले इस पर 6.6 प्रतिशत ब्याज मिल रहा था। दो साल की पोस्ट ऑफिस एफडी पर 6.9 फीसदी ब्याज मिलेगा। पहले इस पर 6.8 फीसद ब्याज मिल रहा था। तीन साल की पोस्ट ऑफिस एफडी पर 7 फीसदी ब्याज मिलेगा। पहले इस पर 6.9 प्रतिशत ब्याज मिल रहा था। पांच साल वाली पोस्ट ऑफिस एफडी पर 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, पहले यह 7 प्रतिशत था।



*सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) पर ब्याज दर 7.1 प्रतिशत* और बचत जमा पर 4 प्रतिशत पर बरकरार रखी गई है। मंथली इनकम स्कीम को 30 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 7.4 फीसदी कर दिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more