हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 April 2023

18 घंटे बाद मिला हाईस्कूल का छात्र


किदवई नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत साकेत नगर स्थित कोचिंग से पढ़कर निकला उन्नाव के औरास में ग्राम विकास अधिकारी का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था, जो 18 घंटे बाद हरजेंद्र नगर में मिला गया। बाबूपुरवा बगाही निवासी राम सागर यादवउन्नाव के औरास गांव के ग्राम विकास अधिकारी हैं। उन्होंने बताया (15 वर्षीय) बेटा वैभव हाईस्कूल का छात्र है। सोमवार शाम चार बजे बेटा साइकिल से साकेत नगर स्थित कोचिंग गया था। छुट्टी के बाद भी घर न पहुंचने उसे ढूंढा और किदवई थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। हरजेंद्र नगर से एक दुकानदार ने फोन कर बेटे के होने की जानकारी दी। तब वह पुलिस के साथ पहुंचे और बेटे को लेकर आए।




छात्र ने पिता को बताया कि वह रास्ता भटककर वहां पहुंच गया था। किदवई नगर थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि छात्र सुरक्षित मिल गया ।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more