हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 April 2023

छात्रा समेत तीन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या



लखनऊ: राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छात्रा समेत तीन लोगों ने फासी लगाकर आत्महत्या कर ली। तेलीबाग के सैनिक कॉलोनी में बीए सेकेंड इयर की छात्रा समीक्षा सिंह ने आत्महत्या कर ली। वह अपनी मौसी के घर पर रहती थी। मौसा शिवकुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम पत्नी को लेकर वह डॉक्टर के यहां आए थे। इसी दौरान फांसी लगा ली। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। वहीं मड़ियांव के प्रेमनगर में माही शुक्ला (21) ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतका के पिता सतीश अवस्थी ने बताया कि बीते साल माही की शादी बाराबंकी के सतरिख निवासी मनीष शुक्ला से की थी । मड़ियांव में ही किराये के मकान में रहने वाले सुमित यादव (28) ने भी फांसी लगाकर ली। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more