हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 April 2023

तदर्थ शिक्षकों के वेतन के तीन करोड़ रुपये वापस, नौ माह से नहीं दिया गया है वेतन


प्रतापगढ़। माध्यमिक शिक्षा विभाग के हाईस्कूल और इंटरकॉलेजों में तैनात तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए आए तीन करोड़ शुक्रवार को वापस कर दिए गए। कई विभागों को शुक्रवार को ही बजट मिला और पहले से तैयारी के अभाव में वह खर्च नहीं हो सका। रात नौ बजे तक खुले कोषागार में लोक निर्माण, सिंचाई और बेसिक शिक्षा सहित कई विभागों के लाखों रुपये वापस किए गए।



शुक्रवार को वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने से बजट खर्च न कर सकने के कारण अफसर परेशान दिखे। कुछ विभागों को शुक्रवार को ही बजट मिलने से वह खर्च नहीं हो सका। सिंचाई विभाग को शुक्रवार को ही 29 लाख रुपये मिले जिसके लिए विभाग ने पहले से तैयारी नहीं की थी इसलिए धनराशि वापस करनी पड़ी। लोक निर्माण विभाग ने 41.23 लाख रुपये, सिंचाई विभाग ने 56.32 लाख रुपये,बेसिक शिक्षा विभाग ने 34 लाख रुपये और सबसे अधिक माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तदर्थ शिक्षकों के वेतन के लिए आए तीन करोड़ रुपये वापस किए हैं। रात नौ बजे तक खुले कोषागार में विभिन्न विभागों से बिल लेकर पहुंचने वाले कर्मचारियों की भीड़ लगी रही।

शुक्रवार दोपहर तक 42.35 करोड़ रुपये वापस किए जा चुके थे। वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक बाबू ने कहा कि किस विभाग से कितनी धनराशि वापस हुई है, यह आंकड़ा दो दिन बाद ही स्पष्ट होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more