हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 April 2023

नए सत्र से विद्यार्थी पढ़ेंगे शत-प्रतिशत पाठ्यक्रम, पूर्व में कोविड के चलते कोर्स में दे रखी थी छूट, शासन ने व्यवस्था में किया बदलाव





कोविड का प्रकोप कम होने पर नए शैक्षिक सत्र से माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को शत प्रतिशत पाठ्यक्रम पढ़ाने की तैयारी की जा रही है। डीआईओएस ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं।

पूर्व में कोविड के चलते 9 से 12 वीं तक सभी विषयों के 30 प्रतिशत तक पाठ्यक्रम कम पढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। करीब दो साल तक संचालित इस व्यवस्था को शासन ने बदल दिया है। डीआईओएस सोमारू प्रधान ने बताया कि जिन 30 प्रतिशत पाठ्यक्रमों को घटाया गया था, अब उन सभी को इस बार पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर शत प्रतिशत पाठ्यक्रम अपलोड कर दिया गया है। पाठ्यक्रम के अनुसार विषय वार प्रधानाचार्य समय सारिणी तैयार करेंगे। पाठ्यक्रम पूरा कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




विभागीय सूत्रों के अनुसार जिन 30 प्रतिशत पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है। उनमें से 80 प्रतिशत पाठ्यक्रम अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी है। विशेष तौर पर गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों में महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम शामिल हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more