हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 April 2023

नई शिक्षक भर्ती के लिए घेरा बेसिक शिक्षा मंत्री आवास




लखनऊ। प्रदेश में शिक्षकों के 51 हजार से अधिक खाली पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए शुक्रवार को युवाओं ने फिर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के आवास का घेराव किया। मंत्री आवास का घेराव कर टीईटी-सीटेट पास युवाओं ने जल्द भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग की प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा कि सरकार खुद स्वीकार कर रही है कि प्रदेश में 51 हजार से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं।




वहीं युवा सालों से टीईटी व सीटेट पास कर बेरोजगार घूम रहे हैं। दूसरी तरफ हर साल 10 से 15 हजार शिक्षक सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं। ऐसे में सरकार जल्द से जल्द नई भर्ती का विज्ञापन जारी करे ताकि शिक्षण व्यवस्था भी बेहतर हो और युवाओं को रोजगार भी मिल सके। अधिकारियों ने जल्द इस मामले में सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more