हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 May 2023

खण्ड शिक्षा अधिकारी एक एक परिषदीय विद्यालयों को लेंगे गोद

गाजीपुर, परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा सुधार सहित व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव की ओर से लगातार नई - नई पहल की जा रही है। बीएसए कॉवेंट विद्यालयों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों को खड़ा करना चाहते है। जिससे परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा सुधार बेहतर हो सके।


जनपद में 2269 परिषदीय विद्यालय संचालित है। इन परिषदीय विद्यालयों को कॉवेंट विद्यालयों के तर्ज पर बेहतर पठन पाठन के साथ ही सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है। जिससे विद्यालयों में पढ़ाई बेहतर हो सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने कहा कि बीईओ अपने - अपने क्षेत्र में एक परिषदीय विद्यालयों को गोद लें। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के विद्यालयों का रूट मैच अवश्य तैयार करा लें। उन्होंने कहा सभी विद्यालयों में अभिभावक संघ की बैठक कराना सुनिश्चित करें। शासन की मंशा के अनुसार प्रत्येक छात्र को मध्यान्ह भोजन योजना का लाभ पहुंचाना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होने प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को भी सख्त निर्देश दिया कि विद्यालयों में शिक्षा में छात्रों की शिक्षा में सुधार हो। वहीं छात्रों की उपस्थिती शत प्रतिशत करने के लिए अभिभावकों से संपर्क करें। अभिभावकों को छात्रों को विद्यालय भेजने के लिए शिक्षक सहित प्रधानाध्यापक प्रेरित करें। जिससे शत प्रतिशत बच्चें शिक्षित हो सकें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more