UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 May 2023

हाई कोर्ट ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद सचिव से पूछा, साल में कितने दिन बैठे दफ्तर में


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज प्रताप सिंह बघेल को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर यह जानकारी देने का निर्देश दिया है कि पूरे एक वर्ष के दौरान वह परिषद के प्रयागराज कार्यालय में कितने दिन बैठे हैं।

यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने उपासना नायक की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। याची के मामले में सरकारी वकील ने कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी थी, जिसे मंजूर करते हुए कोर्ट ने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर सरकार आदेश का अनुपालन नहीं करती तो सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल व्यक्तिगत रूप से हाजिर हों। इस दौरान कोर्ट को अवगत कराया गया कि सचिव ज्यादातर समय लखनऊ में रहते हैं। वह प्रयागराज कार्यालय में बहुत कम आते हैं जबकि बेसिक शिक्षा परिषद का मुख्यालय प्रयागराज में है। इस पर कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर बताने को कहा है कि परिषद के प्रयागराज कार्यालय में वह साल में कितने दिन बैठे हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more