हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 May 2023

बैंकिंग प्रणाली फेल, फंसा परिषदीय स्कूलों में काम का भुगतान

पीएफएमएस प्रणाली के जरिए परिषदीय स्कूलों में कराए गए कार्य और उनके भुगतान की प्रक्रिया इस बार फंस गई है। सैकड़ों की संख्या में पीएफएमएस के जरिए किए गए पीपीए फेल हो गए हैं। इसकी वजह से स्कूलों में कई कार्य अधूरे पड़े हैं। फर्म जिन्हें भुगतान किया गया उनका भुगतान नहीं पहुंचा है। इससे वह भी तगादा कर रहे हैं।



पहली बार फर्म के अकाउंट में पीएफएमएस के जरिए परिषदीय स्कूलों के किए गए भुगतान सफल नहीं हो पाए हैं। बिलग्राम में शिक्षकों का कहना है पहले तो प्रक्रिया समझ में नहीं आई। मुश्किल से भुगतान के लिए बिल जनरेट किए गए। बैंक ऑफ बड़ौदा में समय पर ही बिल दे दिए गए थे। लेकिन बड़ी संख्या में पीपीए फेल हो गए। बैंक का कहना है कि सरवर और नेटवर्क प्रॉब्लम अंतिम समय में रही थी। इसकी वजह से भुगतान नहीं हो पाए हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह का कहना है कि फेल हुए बिलों की सूचना मांगी है। ऊपर सारी सूचना भेजी जा रही है। अब शासन स्तर पर क्या निर्णय लिया जाता है, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन शिक्षक भुगतान प्रक्रिया फसने से परेशान है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more