हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 May 2023

आदेश: संस्कृत शिक्षकों को दो साल का विस्तार


लखनऊ। सरकार ने राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों में अस्थायी रूप से मानदेय पर कार्य कर रहे शिक्षकों का कार्यकाल अगले दो साल के लिए बढ़ाने का गुरुवार को शासनादेश जारी कर दिया है।


बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से जारी शासनादेश के बाद 1715 शिक्षक पूर्व निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबन्धों के तहत ही शैक्षिक सत्र 2023-24 तथा 2024-25 तक कार्य करते रहेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more