UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 September 2023

कक्षा नौ से 12 तक में 1.07 करोड़ ने लिया दाखिला




प्रयागराज,। यूपी बोर्ड के 27 हजार से अधिक स्कूलों में 2023-24 सत्र में कक्षा नौ से लेकर 12 तक में 1,07,79,463 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है। कक्षा नौ व 11 के अग्रिम पंजीकरण और 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि दस सितंबर थी। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल के अनुसार 2024 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल के 29,54,036 और इंटरमीडिएट के 25,49,827 कुल 55,03,863 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ है।

जबकि कक्षा नौ में 27,51,807 व 11वीं में 25,23,793 कुल 52,75,600 बच्चों का अग्रिम पंजीकरण कराया गया है। पिछले साल की तुलना में कक्षा नौ से 12 तक में विद्यार्थियों की संख्या में 3,26,678 की कमी आई है। कक्षा नौ, दस व 12 में छात्र-छात्राओं की संख्या कम हुई है, जबकि 11वीं में बच्चों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। कक्षा 11 में विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि का बड़ा कारण यह है कि 2023 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में तकरीबन 90 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल थे। 2023 की परीक्षा में पंजीकृत हाईस्कूल के 31,16,454 परीक्षार्थियों में से 25,70,987 (89.78) सफल हुए थे। 11वीं में 25,49,827 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है।


कक्षा नौ में बच्चों की संख्या कम होने का कारण फर्जी बच्चों के पंजीकरण की कमी को माना जा रहा है। नकल माफिया पूर्व के वर्षों में नकल के भरोसे बच्चों को पास कराने के लिए पंजीकरण करा लेते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों से सख्ती के कारण उनके मंसूबे पूरे नहीं हो पा रहे हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more