हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 September 2023

सर्वोदय के बच्चे सीखेंगे ड्रोन तकनीक


● प्रशिक्षण आईआईटी दिल्ली के इंजीनियरों का समूह देगा

● समाज कल्याण विभाग जल्द लागू करेगा योजना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश के आश्रम पद्धति आवासीय स्कूलों के छात्र जल्द ही एविएशन, रोबोट, आर्टिफिशिअल इंजीनियरिंग और ड्रोन तकनीक की शिक्षा हासिल करेंगे। इसके लिए समाज कल्याण विभाग दिल्ली आईआईटी दिल्ली व कानपुर के इंजीनियरों के समूह के जरिये प्रदेश के 105 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नित विकसित हो रही नई तकनीक के बारे में प्रशिक्षित करेंगे।

प्रदेश के समाज कल्याण विभाग द्वारा जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 36000 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। दूरदराज के इलाकों में स्थित इन विद्यालयों में कक्षा छह से 12 तक के छात्र पढ़ते हैं।

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण कहते हैं-इन विद्यालयों में आईआईटी दिल्ली व कानपुर के इंजीनियरों का समूह ‘कोग्रेड’ योजना के तहत छात्रों को नई तकनीक के प्रति जागरूक कर उन्हें दक्ष बनाएगा। इन विद्यालयों के बच्चे ऐसी आधुनिक शिक्षा से अनभिज्ञ रह जाते हैं। इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अभी इटावा के स्कूल में शुरू किया गया है।


अब इसे सोनभद्र, मिर्जापुर जैसे दूरदराज के जिलों समेत प्रदेश के सभी आश्रम पद्धति विद्यालयों में जल्द ही लागू किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more