UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 September 2023

एक स्कूल के 27 बच्चे हुए अचानक बीमार, ऐंठने लगा शरीर , जानें क्या है कारण?


एक स्कूल के 27 बच्चे हुए अचानक बीमार, ऐंठने लगा शरीर , जानें क्या है कारण?

मेजा (प्रयागराज ) । राजनारायण यादव जूनियर हाईस्कूल गेदुराही में सोमवार को 27 बच्चे अचानक बीमार हो गए। शरीर में ऐंठन और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बच्चों को सीएचसी मेजा में भर्ती कराया गया। दो की हालात में सुधार न होने पर उन्हें प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय भेजा गया। डीएम ने मामले की जांच को कमेटी गठित की है।


मेजा सीएचसी अधीक्षक के अनुसार बीमारी के जो लक्षण मिले हैं, उससे साफ है कि गर्मी की वजह से बच्चे बेहाल हुए हैं। इलाज के बाद 25 बच्चों का हालात सामान्य हो गई, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।



बच्चों की हालत खतरे से बाहर मामले की जांच करेगी कमेटी



फूड प्वाइजनिंग जैसी बात नहीं : सीएमओ बच्चों की बीमारी एक वजह यह भी बताई जा रही थी कि समोसा खाने से तबीयत बिगड़ी। प्रबंधन ने इससे इन्कार किया है। सीएमओ डॉ. आशु पांडेय का भी कहना है कि प्रथम दृष्टया फूड प्वाइजनिंग का मामला नहीं लग रहा है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



उधर, एसआरएन अस्पताल में भर्ती 15 वर्षीय छात्रा नेहा की हालत भी सामान्य बताई जा रही है। पांचवीं की छात्रा ज्योति यादव को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more