हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 September 2023

अपर मुख्य सचिव तक पहुंचा शिक्षक दुर्व्यवहार का मामला


महराजगंज, । एसआरजी द्वारा करमहा के एक अध्यापक के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा तक पहुंच गया है। पीडि़त सुनील वर्मा ने शिकायत पत्र भेजकर एसआरजी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।




इस प्रकरण में आरोप है कि एसआरजी ने निपुण परीक्षा के दिन दिव्यांग शिक्षक व दिव्यांग बच्चों से दुर्व्यवहार किया। वहीं राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ शाखा के महासचिव रामप्रकाश सिंह भदौरिया ने भी एसआरजी के खिलाफ अपर मुख्य सचिव से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि एसआरजी का व्यवहार दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिनियम के खिलाफ है। इनके खिलाफ कार्रवाई कर अवगत कराएं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more