हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 September 2023

इस मामले पर शिक्षिकाओं से पत्रकार ने मांगी लिखित माफ़ी


महिला शिक्षक सशक्तिकरण से मैं रिचा अग्रवाल, सुनीता यादव और सोनाली अग्रवाल मेरे द्वारा लिखे आलेख की पुस्तक स्मृतियों की धूप छाँव जिला अधिकारी महोदय को भेंट करने, स्वीकृत व वैध अवकाश के अंतर्गत दिनांक 12/09/ 2023 को जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे, वहाँ एक कथित पत्रकार महेन्द्र सिंह बुन्देला ने हम तीनों की बिना अनुमति के फोटो और वीडियो बनाकर प्रकरण की पूर्ण जानकारी के बिना सोशल मीडिया पर इस टिप्पणी के साथ -
"ललितपुर ब्रेकिंग
विद्यालय ड्यूटी छोड़कर शिक्षिका पहुँची डीएम साहब के कार्यालय ,
नवागंतुक जिलाधिकारी के स्वागत में कार्यालय पहुँची थी फूलों का गुलदस्ता भेंट करने,
अपने कर्तव्य से विमुख हुई तीनों शिक्षिकाऐं
शासन की गाइडलाइन के विपरीत कार्य
विद्यालय ऑफ टाइम में भी जा सकती थी डीएम कार्यालय"
वायरल कर दी। मेरे संज्ञान में आने पर मैंने उससे उस पोस्ट का आधार व कारण पूछा पर वह कोई सटीक उत्तर न देकर अनर्गल बातें करने लगा। प्रकरण हमारी (शिक्षक समाज की) निजता एवं मानहानि का होने के कारण हम सब ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश माननीय योगी आदित्यनाथ जी, जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक व महिला आयोग लखनऊ से की, प्रकरण पर समग्र जाँच क्षेत्राधिकार सदर(CO) ललितपुर के कार्यालय कक्ष में हुई जिसमें आज दिनांक 27.9.2023 को कथित पत्रकार श्री महेंद्र सिंह बुंदेला के द्वारा क्षेत्राधिकार महोदय ललितपुर के समक्ष लिखित रूप से माफी माँगी गई। (माफीनामा संलग्न )

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more