हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 September 2023

शिक्षामित्र के अवकाश मांगने पर की अभद्रता, प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब


फतेहपुर, | गर्भवती शिक्षामित्र के अवकाश मांगने पर प्रधानाध्यापक ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। शिक्षामित्र के साथ गाली गलौज आडियो इंटरनेट में वायरल है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल आडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए बीईओ ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब दिया है।



धाता ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय हरदासपुर थोन में रेखा देवी शिक्षा मित्र के पद पर तैनात है। शिक्षामित्र के मुताबिक वह गर्भवती और उन्होंने अवकाश के लिए आवेदन किया है। विद्यालय से प्रधानाध्यापक से कई दिनों से छूट्टी मांग रही थी। लेकिन वह कागज अधूरे होने का बहाना बनाकर

बार परेशान कर रहे थे। उन्होंने फोन पर प्रधानाध्याक से छुट्टी के आवेदन को स्वीकृत करने का अनुरोध किया तो वह गंदी गालियां बकने लगे। महिला ने मामले की लिखित शिकायत बीईओ रामपूजन पटेल से। बीईओ ने बताया कि वायरल आडियो में विद्यालय का नाम नहीं लिया गया था। इस लिए वस्तु स्थित स्पष्ट नहीं हो रहा है। मामले की जानकारी पर संबंधित शिक्षामित्र ने लिखित में शिकायत की है। उन्होंने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी करते हुए जबाव तलब किया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more