हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 September 2023

देश में 1 अक्टूबर से होने जा रहे ये 7 बड़े बदलाव, आम आदमी के बजट पर पड़ेगा सीधा असर, पूरी डिटेल



नहीं चलेगा दो हजार का नोट

एक अक्टूबर से दो हजार रुपये का नोट नहीं चलेगा। अगर आपके पास भी दो हजार रुपये का नोट है और आपने इसे नहीं बदला है तो इसे 30 सितंबर तक हर हाल में बदलवा लें। 30 सितंबर 2023 को दो हजार रुपये के नोट को बदलने का अंतिम दिन है।
विदेश जाना महंगा पड़ेगा

अगर आप विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो एक अक्टूबर से यह महंगा होने जा रहा है। 1 अक्टूबर से 7 लाख रुपये से ज्यादा टूर पैकेज के लिए 5 फीसदी टीसीएस देना होगा। वहीं 7 लाख रुपये से ज्यादा के टूर पैकेज के लिए 20 फीसदी टीसीएस देना होगा।

बचत योजनाओं को कराएं लिंक


30 सितंबर तक पीपीएफ, पोस्ट ऑफिस और सुकन्या समृद्धि योजना को आधार से लिंक कराना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर एक अक्टूबर से आपका खाता फ्रीज हो जाएगा। इसमें आप इसके बाद कोई ट्रांजेक्शन या निवेश नहीं कर पाएंगे।

नॉमिनेशन कराना जरूरी

सेबी ने ट्रेडिंग अकाउंट, डीमैट खाते और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए 30 सितंबर तक नॉमिनेशन कराना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा नहीं करने वालों का खाता एक अक्टूबर को फ्रीज कर दिया जाएगा। ऐसे में 30 सितंबर तक नॉमिनेशन कराना जरूरी है।

बर्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा

एक अक्टूबर से सरकारी काम के नियमों में बड़ा बदलाव हो रहा है। स्कूल, कॉलेज, सरकारी नौकरी में आवेदन, आधार रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन आदि कई कामों के लिए बर्थ सर्टिफिकेट का होना जरूरी हो जाएग

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more