हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 September 2023

अब बैंक और डाकघरों में भी मिलेगा एनपीएस

 नई दिल्ली। न्यू पेंशन सिस्टम में निवेश आसान होगा। लोगों को नए पेंशन उत्पाद सभी बैंक शाखाओं व डाकघरों में भी मिलेंगे।


पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन दीपक मोहंती ने बताया कि इन्हें जल्द सभी बैंकों में उपलब्ध कराने की योजना है। हालांकि, कुछ बैंक शाखाओं में यह अब भी मिल रहे हैं। मोहंती के मुताबिक, एनपीएस वितरण के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) और बैंक प्रतिनिधियों को जोड़ा है।





इससे गांवों व छोटे कस्बों के लोग भी योजना का लाभ ले सकेंगे।


13 लाख नए सदस्य जोड़ेंगे : मोहंती ने बताया, चालू वित्त वर्ष में निजी क्षेत्र से न्यू पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के तहत 13 लाख सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य है। पिछले वित्त वर्ष में 10 लाख सदस्य जोड़े थे। इस साल 16 सितंबर तक एनपीएस से जुड़े लोगों की संख्या 1.36 करोड़ थी। अटल पेंशन योजना के तहत ग्राहकों की संख्या 5 करोड़ है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more