हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 September 2023

ग्रामीणों ने स्कूल में बंद किए 200 गोवंश, किया प्रदर्शन

 सीतापुर। रेउसा के रमुवापुर कालिका सिंह गांव के जूनियर हाईस्कूल में गुरुवार को नाराज ग्रामीणों ने करीब 200 गोवंशों को बंद कर दिया। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों की मनमानी कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन भी किया।







करीब दो घंटे तक गोवंश स्कूल में बंद रहे। स्कूल में अवकाश होने के कारण पढ़ाई तो बाधित नहीं हुई, लेकिन गांव में प्रदर्शन होता रहा। सूचना मिलने पर सचिव राजेश बाबू, लेखपाल, प्रधान प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया। जिम्मेदारों ने एक सप्ताह में गोवंशों को संरक्षित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इसके बाद गोवंशों को छोड़ा गया।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more