हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 September 2023

गृह जिले में तबादले के लिए दिव्यांग शिक्षकों का प्रदर्शन


लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में तैनात दिव्यांग शिक्षकों ने गृह जिले में तैनाती की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया और बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के आवास के घेराव का प्रयास किया। मंत्री के आवास पर न होने से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।

शिक्षकों ने बताया कि कई ऐसे हैं जिनके पति या पत्नी दोनों दिव्यांग हैं, ऐसे में उनका तबादला जिले में किया जाए। अन्य जिले में तैनाती से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन शिक्षकों ने शिक्षण कार्य में छूट देने और असाध्य रोगियों से भी अधिक 25 अंक का भारांक देने की मांग की।



शिक्षकों के प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस पहुंची और जानकारी दी कि मंत्री आवास पर नहीं हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बस से ईको गार्डन भेज दिया। शिक्षकों ने कहा कि जल्द उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे फिर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में सुनील कुमार, रजनीश शुक्ला, अरुण कनौजिया, प्रमोद कुमार, मनीष कुमार, रोहित कुमार समेत कई शिक्षक शामिल हुए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more