हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 September 2023

दूसरे समुदाय के छात्र से पिटवाया,शिक्षिका गिरफ्तार



दूसरे समुदाय के छात्र से पिटवाया,शिक्षिका गिरफ्तार
असमोली/संभल,। मुजफ्फरनगर के चर्चित थप्पड़ कांड जैसा ही एक मामला अब संभल में सामने आया है। पांचवी कक्षा के एक छात्र के प्रश्न का उत्तर न दे पाने पर उसे भरी कक्षा में दूसरे समुदाय के बच्चे से पिटवाया गया।

पीड़ित छात्र के पिता ने आरोपी शिक्षिका और आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी शिक्षिका को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर घटना को मुज्फ्फरनगर की घटना की प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।


सिरोली निवासी नितिन कुमार त्यागी का बेटा दुगावर गांव के सेंट ऐंथोनी स्कूल में पांचवीं का छात्र है। आरोप है कि मंगलवार को शिक्षिका शाईस्ता ने कक्षा में उनके बेटे से कोई प्रश्न पूछा। वह जवाब नहीं दे सकता तो शिक्षिका ने कक्षा में ही पढ़ने वाले दूसरे समुदाय के छात्र से उसे थप्पड़ लगवाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more