हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 September 2023

हेडमास्टर ने डांटा तो बच्चों ने किया मिड डे मील राशन चोरी



सहारनपुर। कस्बे में स्थित सरकारी स्कूल से लगातार हो रही चोरी का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया। स्कूल के हेडमास्टर ने बच्चों को धमकाया तो सबक सिखाने के लिए बच्चों ने मिड-डे मील और साउंड सिस्टम चोरी कर लिया। मामला पुलिस में पहुंचा तो बमुश्किल बच्चों की निशानदेही पर मिड-डे मील और साउंड सिस्ट्म को बरामद किया गया।

 मामला सहारनपुर के सरसावा कस्बे का है। झण्डा चौक के पास स्थित सरकारी स्कूल में मिड डे मील के अलावा साउंड सिस्टम चोरी कर लिया गया था। हेड मास्टर कुलदीप अरोड़ा ने चोरी होने की तहरीर थाने में दी थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने जांच के बाद स्कूल में हुई चोरी का खुलासा कर दिया, जिसमें स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ने वाले बच्चे तथा उसके हम उम्र दो साथियों ने इस कारनामे को किए जाने का पता चला। पूछताछ करने पर बच्चों ने बताया कि हेडमास्टर ने पिटाई कर दी थी, उससे नाराज होकर हमने यह कदम उठाया था।



बच्चों ने बताया कि वह तथा उसके दोनों साथी दिन में ही स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल का सामान निकाल कर अंदर ही एक जगह छुपा देते थे। तीनों बच्चों ने उठाया गया सारा सामान भी स्कूल के अंदर से बरामद भी करवा दिया। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को माफ करते हुए बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उन्हें छोड़ दिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more