हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 September 2023

पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट हुए सभी शिक्षक संगठन





शामली। ऑल टीचर्स इम्प्लाईज वेलफेयर एसो. (अटेवा) जनपद शामली के बैनर तले जनपद के विभिन्न विभागों के शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर 01 अक्टूबर पेंशन शंखनाद रैली दिल्ली के लिए अपना समर्थन जिला संयोजक नवनीत कुमार को दिया । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलादपक्ष नितिन पंवार के निवास पर सभी शिक्षक संगठन एकजुट हुए।






गुरूवार को जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने 01 अक्टूबर दिल्ली के लिए अपना पूर्ण समर्थन दिया। जिसमे प्राथमिक शिक्षक संघ, 3 जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक संघ, यूनाइटेड टीचर्स एसो. (यूटा), प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसो. (पसपा), उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट ) आदि संगठन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संजीव मलिक ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षक कर्मचारियों का हक है, इसे लेकर रहेगे। इस अवसर पर नितिन पंवार, आदेश पंवार, बिलेन्द्र चौहान, डा. राजीव वर्मा, रोहित राणा, अमित निर्वाल, शिवकुमार, चांदवीर सिंह, दीपक वर्मा, पीयूष कुच्छल, गुलाब सिंह, प्रमेंद्र कुमार, उपेन्द्र कुमार, योगेश मलिक, अमित खैवाल, चन्द्रकुमार, प्रताप सिंह, अरुण कुमार, आदि उपस्थित थे। जिला संयोजक नवनीत कुमार ने सभी संगठनों के पदाधिकारियों को टोपी व पटका पहनाकर स्वागत किया व पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली रैली मे समर्थन देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more