11 September 2023

UP Cabinet News : कल होगी योगी सरकार की कैबिनेट मीटिंग, कई प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्ताव पास कराए जाने की तैयारी है। इसमें धान खरीद नीति को मंजूर कराया जा सकता है। इसके साथ ही विधानसभा के विशेष सत्र के बाबत निर्णय हो सकता है।

आवास विकास विभाग की भवन विकास उपविधि में संशोधन का प्रस्ताव प्रस्ताव होगा। औद्योगिक विकास विभाग की औद्योगिक निवेश व रोजगार प्रोत्साहन नीति 2023 में संशोधन कर निवेशकों को और राहत दिलाई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा, लोक निर्माण, ऊर्जा समेत कई अन्य विभागों के प्रस्ताव पास होंगे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more